फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर पुल के नवनिर्माण के लिए 14 करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम गोशाकुतुब के पास बांगरमऊ-संडीला मार्ग से निकली शारदा नहर के पुल के नवनिर्माण के लिए शासन ने 14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। साथ ही पहली किस्त के रूप में 5 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। धनराशि जारी हो जाने से अब जल्द ही शारदा नहर पुल के नवनिर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर आंबापारा निवासी उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा यश भारती सम्मान से सम्मानित अधिवक्ता फ ारुक अहमद एडवोकेट ने क्षेत्र के ग्राम गोशाकुतुब के पास बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर स्थित शारदा नहर पुल के नवनिर्माण के लिए एक जनहित याचिका दायर की थी। न्यायालय के आदेश के बाद भी जब कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो फ ारुक अहमद ने अवमानना याचिका दायर की।
इस पर उच्च न्यायालय ने विभागीय प्रमुख सचिव को तलब कर कड़ी फ टकार लगाते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के आदेश जारी किए थे। फ ारुक अहमद ने सूचना का अधिकार के तहत लोकनिर्माण विभाग से जानकारी मांगी तो विभाग की ओर से बताया गया कि गोशाकुतुब में शारदा नहर पुल के नवनिर्माण के लिए शासन ने 14.08 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। वहीं, वित्तीय वर्ष 2019-20 में 5.03 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें