फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान के घर खिड़की से घुसे चोर, लाखों माल ले गए

Sun, 24 Aug 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़ित के अनुसार जेवर व रुपयों सहित 26 की चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीघापुर। कल्याणपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाया। अलमारी का ताला तोड़कर तीन लाख के जेवर और 26 हजार रुपये पार कर दिए।
बिहार थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी महिला माया देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति परमसुख और बेटा शहर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह घर पर अकेली रहती है। शुक्रवार रात वह दरवाजे पर सो रही थी। चोर घर के पीछे लगी खिड़की में ग्रिल या जाली न लगी होने से घर में दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे गहने व रुपये चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह पांच बजे नींद खुली तब घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें