फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लूट की घटनाओं का खुलासा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ दो लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चार लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए 10 मोबाइल बरामद किए हैं। घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

हड़हा गांव निवासी अंकुर बाजपेई के साथ एक सितंबर को लूट हुई थी। लुटेरे उनका मोबाइल लूटकर भाग निकले थे। उसके बाद 22 अगस्त को उन्नाव-लालगंज हाइवे पर जंगलेश्वर मंदिर के पास धर्मकांटा कर्मचारी सुनील को लुटेरों ने निशाना बनाया था। दोनों लूट की घटनाओं के बाद पुलिस ने लुटेरों की तलाश में लगी थी। सीसीटीवी तलाशे जा रहे थे। सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि लुटेरों की बाइक का नंबर सीसीटीवी में दिखा था। उसी आधार पर लुटेरों तक पहुंचने में सफलता मिली। लूट की घटना का मुख्य आरोपी गंगाघाट कोतवाली के प्रीतमखेड़ा निवासी राजीव है। वह साथियों के साथ घटनाए कर रहा था। बाइक भी उसी की थी। उसे गिरफ्तार करने के बाद जब पूछताछ की गई तो उसने लूट में शामिल कर्मीबिजलामऊ निवासी कुलदीप राजपूत, लखापुर के शिवकुमार के साथ अफजल का नाम बताया। चारों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ राजेश्वर त्रिपाठी, विनय यादव, प्रवीण चौरसिया, ओमनारायण, संजय भाटी और संदीप पाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें