मौरावां थाना क्षेत्र के गुलालखेड़ा मजरा जेरा गांव निवासी बिल्लेश्वर कुशवाहा बुधवार सुबह कसबा स्थित आर्यावर्त ग्रामींण बैंक रुपये निकालने पहुंचा। बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर वह दोपहर 2 बजे करीब साइकिल से घर को निकला।
जेरा गांव के जाने वाले मार्ग पर धोबीघटी पुलिया के पास दो नकाबपोश लुटेरों ने उसे रोककर साइकिल से गिरा दिया। एक बदमाश ने कनपटी पर तमंचा लगा उससे नकदी लूट ली। बिल्लेश्वर के विरोध करने पर उसे जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
पीड़ित दहशत में थाने न जाकर सीधे घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। एसओ धर्मप्रकाश शुक्ल ने बताया कि ऐसी कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। ना ही किसी ने थाने में तहरीर दी है। शिकायत आने पर जांच करा कार्रवाई की जाएगी।