फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुरवा से दिल्ली के बीच रोडवेज बस सेवा शुरू

Sat, 24 Feb 2024 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 19
विज्ञापन

- 60 से ज्यादा गांवों की 50 हजार आबादी को राहत, बसें कालूखेड़ा से वाया उन्नाव होकर दिल्ली तक जाएंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव (असोहा)। परिवहन निगम ने पुरवा तहसील के मौरावां से दिल्ली के बीच बस सेवा की शुरूआत की है। बस रोजाना दिन में 2:30 बजे कालूखेड़ा से दिल्ली के लिए चलेगी। शुक्रवार को पुरवा विधायक हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। बस चलने से 60 से ज्यादा गांवों की 50 हजार की आबादी को राहत मिलेगी।
परिवहन निगम ने ओर से असोहा ब्लॉक के कालूखेड़ा से वाया काथा, उन्नाव, सफीपुर, बांगरमऊ से होते हुए दिल्ली तक बस सेवा की शुरुआत की है। शुक्रवार को कंचनपुर से विधायक अनिल सिंह और क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश चंद्र वर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

बस प्रतिदिन दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर कालूखेड़ा से दिल्ली और शाम छह बजे आनंद बिहार दिल्ली से कालूखेड़ा के लिए रवाना होगी। विभाग ने दिल्ली से कालूखेड़ा का किराया 764 रुपया निर्धारित किया है। विधायक ने बताया कि इस रूट पर बस संचालन की लगातार मांग की जा रही थी। अब बस का संचालन शुरू होने से क्षेत्र की जनता को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस दौरान आनंद गुप्ता, केंद्र प्रभारी हरिओम सिंह, सुरेश चंद्र ,अरविंद, सुनील भारती, नरेंद्र शुक्ला, महेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।

कालूखेड़ा, चंदनखेड़ा ,असोहा ,कांथा ,महिपत खेड़ा ,सुर्जापुर ,बछौरा ,रायपुर ,रकबा ,मंगतखेड़ा होते हुए उन्नाव ,सफीपुर ,बांगरमऊ ,कन्नौज ,एटा और अलीगढ़ होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन





कालूखेड़ा से आनंद विहार के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया है। यह प्रतिदिन कालूखेड़ा से दोपहर 2: 30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं शाम छह बजे से आनंद विहार से कालूखेड़ा के लिए एक बस रवाना होगी। 12 बजे उन्नाव पहुंचकर इसके बाद कालूखेड़ा पहुंचेगी।-गिरीश चंद्र वर्मा-सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उन्नाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें