फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बेटी की शादी टूटने से आहत होकर युवक ने दी जान

Sat, 24 Feb 2024 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चकलवंशी। बेटी की शादी टूटने से आहत होकर युवक ने घर में रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक की पत्नी ने लड़के पक्ष के शादी से इन्कार करने पर पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
माखी थानाक्षेत्र के रायपुरगढ़ी निवासी रामप्रकाश रैदास (45) खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक की पत्नी सोनी मायके में थी और मां रामकली खेत गई थी। दो बेटे और दो बेटियां भी उस समय घर में नहीं थे। शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे रामप्रकाश ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मां जब खेत से लौटी तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी सोनी के मुताबिक उसकी बेटी की शादी तय की थी। दो दिन बाद उसकी गोदभराई होने थी, लेकिन अचानक लड़के पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि जांच और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें