फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी बच्ची को अस्पताल ले जा रहा रिक्शा 1 घंटे जाम में फंसा

Tue, 22 Dec 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर शहर वासियों को जाम से जूझते बीती। करीब तीन घंटे तक पूरा शहर जाम रहा और सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इसी दौरान गर्म पानी से जली एक बच्ची को रिक्शे से बड़ा चौराहा से नगर पालिका रोड स्थित नर्सिंगहोम ले जाने में एक घंटे का वक्त लगा। हैरानी की बात यह है कि जब बच्ची के परिजनों ने जाम में फंसे रिक्शे को पहले निकालने के लिए अधिकारियों को फोन किया तो कहा गया एप्लीकेशन लिखकर दो।
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को शहर की सड़कों पर जबर्दस्त ट्रैफिक रहा। दोपहर को स्कूल वाहनों और ट्रैफिक बढने से शहर में छोटा चौहारा से मोतीनगर ओवरब्रिज तक भीषण जाम लगा रहा। हालत यह है कि चार पहिया वाहनों की कौन कहे दो पहिया वाहन और पैदल चलने वाले लोगों को भी घंटों जाम से जूझना पड़ा। इसी जाम के दौरान मोहल्ला जगन्नाथगंज निवासी आशीष श्रीवास्तव की बेटी वैष्णवी (8) घर में बाल्टी में रखे गर्म पानी से झुलस गई। जाम के चलते पिता आशीष उसे रिक्शे में बैठाकर करीब पांच सौ मीटर दूर धवनरोड स्थित एक नर्सिंगहोम लेकर जाने लगा। लेकिन जाम के चलते पांच सौ मीटर की दूरी तय करने में करीब एक घंटा लग गया। बच्ची के पिता आशीष के मुताबिक उन्होंने नगर पालिका ईओ को फोन किया तो उन्होंने कहा कि यातायात उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है पहले प्रार्थनापत्र दो। उनके मुताबिक इसके बाद डीएम आवास फोन किया तो बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट को फोन करो।  इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को उनके सीयूजी नंबर पर मिलाया गया तो उनका मोबइल स्विच ऑफ था। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। पीड़ित के मुताबिक उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। यातायात प्रभारी जेएन सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण के चलते कचहरी रोड से आवागमन बंद है। सोमवार को ट्रैफिक अधिक होने और स्कूली बस, वैन व अन्य वाहन बढने जाम लग गया। उन्होंने बताया कि जाम न लगे इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं
 
 तांगा वाले को पीट रहे स्कार्पियों सवार को भीड़ ने धुना, गाड़ी तोड़ी
 सोमवार सुबह डीएम आवास के पास तांगा की टक्कर लगने से गुस्साए स्कार्पियो सवार ने तांगा चालक की डंडे से जमकर पिटाई की। गरीब की बेरहमी से पिटाई होते देख मोहल्ले और रास्ते से गुजर रहे लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने पहले स्कार्पियो सवार को पीटा और इसके बाद गाड़ी में ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। इसी दौरान तांगा चालक भाग निकला। इसी दौरान कुछ लोगों ने आक्रोशित भीड़ को समझाकर शांत कराया। इसके  बाद युवक अपनी स्कार्पियों लेकर चला गया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें