फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिबोर का इंतजार कर रहे हैंडपंप

Sat, 04 Jul 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गर्मी का मौसम बीत रहा है लेकिन हैंडपंप रिबोर करने के लिए अभी भी बजट का इंतजार है। जनपद के सोलह ब्लाकों में 51 हजार से अधिक हैंडपंप लगे हैं। इनमें हजारों रिबोर होने को हैं। जिला प्रशासन की ओर से मात्र 699 हैंडपंपों को रिबोर करने के लिये शासन से धन मांगा गया है। जो अभी तक नहीं मिल सका है। नियमानुसार शासन की ओर से प्रत्यके ब्लाक में केवल 50 हैंडपंप को ही रिबोर की स्वीकृति दी जाती है।
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की किल्लत के चलते पानी की समस्या से निजात दिलाने का एक मात्र सहारा हैंडपंप ही होते हैं। वर्षों से खराब पड़े हैंडपंप रिबोर की बाट जोह रहे हैं। क्योंकि शासन की ओर इन खराब पड़े हैंडपंपों के रिबोर के लिए धन नहीं भेजा गया है।

जनपद के सोलह ब्लाकों में 51590  हैंडपंप लगे हैं। इसमें जिला प्रशासन की ब्लाक सिकंदरपुर कर्ण में 50, बिछिया में 37, सफीपुर में 26, फतेहपुर चौरासी में 50, गंजमुरादाबाद में 50, बांगरमऊ में 36, पुरवा में 48, हिलौली में 24, असोहा में 50, हसनगंज में 41, नवाबगंज में 46, औरास में 43, बीघापुर में 50 व सिकंदरपुर में 50 हैंडपंपों के रिबोर की स्वीकृति जिला प्रशासन ने दी है। इसके लिए शासन से बजट की मांग की गई जो अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

 
 जल निगम के अधिशासी अभियंता जीएस गंगवार ने बताया कि जिले के सोलह ब्लाक में 699 हैंडपंपों के रिबोर के लिए जिला प्रशासन ने स्वीकृति दे दी है। जैसे ही रिबोर के लिए बजट आएगा, रिबोर का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें