फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सेवानिवृत्त सूबेदार की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क पार कर रहे सेवानिवृत्त सूबेदार की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली वर्कशॉप में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करते थे। बीघापुर कोतवाली के दांदामऊ निवासी सोमनाथ पांडेय (52) सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पीडी नगर में रह रहे थे। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित बिजली वर्कशॉप में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। गुरुवार रात 10 बजे से ड्यूटी होने से वह ऑटो से उतर कर वर्कशॉप जाने के लिए पैदल सड़क पार कर कर रहे थे, तभी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। मृतक का बेटा योगेश भी सेना मे है। दो बेटियों का विवाह हो चुका है। पति की मौत से पत्नी प्रेमा और मां रामश्री सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि वाहन की टक्कर से फौजी की मौत हुई है। वाहन का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें