फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता पर हमले का विरोध

Wed, 18 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
meeting with sp - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्लागंज के मोहल्ला पोनीरोड निवासी अधिवक्ता ब्रजेश सिंह को मंगलवार देर शाम उनके घर के पास दो युवकों ने रंजिश के चलते गोली मार दी थी। उन्हें गंभीर हालते में कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी व उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शुक्ला की अगुवाई में सैकड़ों अधिवक्ता एसपी आफिस पहुंचे। सभी ने एसपी नेहा पांडेय से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की और मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर आंदोलन किए जाने का अल्टीमेटम भी दिया। बार अध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को बैठक कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया गया। वहीं एसओ गंगाघाट एके द्विवेदी ने बताया कि अधिवक्ता मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। इस मौके पर रश्मि मोहन अगिभनहोत्री, फजल करीम, गिरीश मिश्रा, राजेश सिंह, केके वर्मा, राजेंद्र तिवारी, महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक नामजद समेत तीन पर रिपोर्ट
अधिवक्ता के भाई की तहरीर पर गंगाघाट पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ  हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। घायल अधिवक्ता का कानपुर के नर्सिंगहोम में चल रहा है। हमलावर अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट ने बताया कि तहरीर पर रशीद कालोनी गांधी नगर निवासी गौरव पुत्र जगदीश एवं अन्य के खिलाफ  ंरिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। गंगाघाट पुलिस की मानी जाए तो अभी तक की पड़ताल में लेनदेन का पुराना विवाद सामने आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें