फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल

Thu, 05 Mar 2015 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। होली बाद ट्रेनों में सीटों को लेकर जबरदस्त मारामारी मची हुई है। नई दिल्ली व मुंबई जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने पर कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। अब यात्रियों को केवल तत्काल टिकट का ही सहारा नजर आ रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान भी कंफर्म सीट मिल जाए इसकी संभावना कम ही है। नई दिल्ली व मुंबई जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में अभी से होली के बाद की कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है। सबसे ज्यादा मारामारी कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस, लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, कैफियत, वैशाली आदि ट्रेनों मेें सीटों को लेकर मची हुई है।

होली पर नई दिल्ली व मुंबई आदि में काम करने वाले लोग अपने घरों पर त्योहार मनाने के लिए आते हैं। होली के बाद वह लोग वापस जाते हैं। त्योहार के दौरान ट्रेनों में भीड़ अधिक होने से यात्रियों ने पहले ही बुकिंग कराने का मन बनाया लेकिन जब टिकट कराने गए तो उनका चेहरा उतर गया।
विज्ञापन


 कई ट्रेनों में हाउसफुल का बोर्ड लग चुका है तो कई में लंबी वेटिंग मिल रही है। यही स्थिति लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक व कुशीनगर एक्सप्रेस में देखने को मिल रही है। इसके अलावा कानपुर से जम्मू जाने वाली जम्मू तवी एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, माल्दा टाउन आदि ट्रेनों में सीटें फुल हैं। दिल्ली व मुंबई की अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 300 के पार हो गई हैं।

तत्काल टिकटों पर बढ़ेगी निर्भरता
उन्नाव। अब यात्रियों की तत्काल टिकटों पर निर्भरता बढ़ गई है। यात्रियों को भोर पहर से ही आरक्षण काउंटरों पर रिजर्वेशन कराने के लिए लाइनें लगानी पड़ेंगी। क्वेटा तालाब के आशू ने बताया कि उसका भाई मनीष दिल्ली में जॉब करता है। वह होली पर घर आएगा। उसने फोन करके कहा था कि श्रमशक्ति से वापसी का टिकट करा दो। जब आरक्षण कराने गया तो पता चला कि वेटिंग मिल पाएगी। कोई अन्य रास्ता न होने से उसने वेटिंग ही टिकट करा ली है। क्योंकि तत्काल टिकट तो मिलने से रही। पहले तो लंबी लाइन लगानी पड़ेगी। जब तक नंबर आएगा तब तक सीटें फुल हो जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें