67वां गणतंत्र दिवस समारोह जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी संस्थाओं, प्रतिष्ठानों, विद्यालयों, कार्यालयों, घरों व चौराहों पर लोेगों ने तिरंगा फहराया।
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। उन्होंने अमर वीर सपूतों के जीवन संस्मरणों की याद ताजा करते हुए आजादी को अक्षुण्य बनाए रखने की अपील की।
जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर ने ध्वजारोहण किया। जिला सत्र न्यायालय में जिला जज तूफानी प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। बार एसोसिएशन भवन में बार अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने तिरंगा फहराया।
बीएसए कार्यालय में बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह, बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह व डीआईओएस कार्यालय में डीआईओएस देवकी सिंह ने ध्वजा रोहण किया। गदनखेड़ा स्थित सांसद कार्यालय में प्रतिनिधि कुंवर अजय सिंह ने ध्वजारोहण किया।
रेलवे स्टेशन उन्नाव में जीआरपी एसओ अनिल मिश्रा व आरपीएफ प्रभारी राजीव रंजन व स्टेशन मास्टर विश्राम ने ध्वजारोहण किया। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनवार अहमद व सीके त्रिपाठी ने ध्वज फहराया।