फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की छत तोड़कर भागने वाले बंदियों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 15 Apr 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पेशी से लौटते समय वाहन की छत काट कर भागने का प्रयास करने वाले चार बंदियों के खिलाफ सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दरोगा ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारी घटना को सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक मान रहे हैं। एएसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है वह अपनी रिपोर्ट बुधवार को देंगे।
विज्ञापन


सोमवार शाम को कोर्ट पेशी के बाद बंदियों को जेल लेकर जा रहे पुलिस जवानों से बड़ी चूक हुई थी। गाड़ी की छत काटकर गंगाघाट थानाक्षेत्र के चंपापुरवा निवासी शातिर बदमाश नूर आलम, बीघापुर थानाक्षेत्र के अमीरखेड़ा निवासी राजेंद्र लोध, औरास के बरादेव तोंदा निवासी शिवा और बीघापुर के छुलिहा गांव निवासी ओमप्रकाश एसपी आवास के पास चलती गाड़ी से कूदकर भाग निकले थे।

गनीमत रही कि कुछ ही दूरी पर खड़े स्वाट जवान देवी यादव व अन्य की नजर पड़ गई और उन्होंने भाग रहे बंदियों का पीछा कर दबोच लिया था।

घटना से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। राहत की बात यह रही कि कोई बंदी भागने में सफल नहीं हो पाया था। अपर पुुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव ने बताया कि सीओ सिटी घटना की जांच कर रहे हैं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें