फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दुकानदार की हत्या में अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। अड़ेरुवा गांव में साइकिल रिपेयरिंग दुकानदार की गला घोंटकर हुई हत्या में मृतक के बेटे ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेटे ने किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और गांव के माहौल पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के अड़ेरुवा गांव निवासी सुनील चौरसिया (50) का शव शनिवार सुबह गांव से 500 मीटर दूर झोपड़ी में मिला था। चाय लेकर गई बेटी सुभांशी ने चारपाई पर शव पड़ा देखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। केरल से आए बेटे नवीन ने रविवार को शव का बलाई घाट पर अंतिम संस्कार किया था। उसने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। सोमवार को बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा अज्ञात पर दर्ज किया है। बेटे ने तहरीर में कहा है कि गांव के बाहर झोपड़ी में सोते समय अज्ञात युवक ने पिता की हत्या की। थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के बेटे नवीन ने मुकदमा दर्ज कराया है। जांच और कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस ने कब्जे में लिए खून से लतपथ बिस्तर
अचलगंज। साइकिल रिपेयरिंग कारीगर की हुई हत्या की घटना में पुलिस ने खून से सने बिस्तरों को कब्जे में लिया है। जिस झोपड़ी में वह रहता था, वहां परिजनों और ग्रामीणों को न जाने की हिदायत दी है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर नेवरा चौकी में पूछताछ चल रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव का एक युवक सुनील के साथ अधिकतर देखा गया है। यही नहीं वह रात में सुनील के साथ झोपड़ी में रुक भी जाता था। दोनों उसी में नशा करते थे। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें