फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन थाने में नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी और एक सभासद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नवाबगंज कस्बा के मोहल्ला रंजीतखेड़ा निवासी शांति स्वरूप दीक्षित ने सोमवार देर शाम पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चुनावी रंजिश के चलते नौ जनवरी की शाम को श्यामलाल इंटर कालेज के पास नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने अपने दो साथियों कस्बा निवासी छोटू सिंह व फूलचंद्र के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से चौपहिया वाहन से उसकी बाइक मे टक्कर मार दी थी। लगभग तीन घंटे बाद सभी घर पहुंचे और गाली-गलौज की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का प्रयास, गाली-गलौज व जान की धमकी की धाराओं रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया। कहा कि घटना के वक्त उनकी कार नगर पंचायत कार्यालय परिसर में खड़ी थी। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। थानाध्यक्ष अजयराज वर्मा ने बताया कि जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें