फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार जमीन का बैनामा करने पर भूस्वामी समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। एक जमीन का दो लोगों को बैनामा करने वाले भूस्वामी पर जमीन खरीदार की तहरीर पर पुलिस ने जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दलीगढ़ी निवासी पंकज सोनी पुत्र सोहन के मुताबिक उसकी दादी शिवकला ने 19 सितंबर 1977 को मेड़ीलाल पुत्र छेदा से पट्टी सुखनंदन गांव स्थित लगभग चार बिसुआ जमीन का बैनामा कराया था। 30 दिसंबर 2015 को मेड़ीलाल ने एजाज, अतीक की मदद से चौहद्दी बदलकर इसी जमीन का बैनामा मो. खालिद को कर दिया। पीड़ित सोनी ने मेड़ीलाल, एजाज व अतीक के विरुद्ध कोतवाली में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल केएन पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें