बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पड़ोस में रहने वाले दूसरे वर्ग के युवक पर बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाला हसीब नाम का युवक अपने परिवार के सहयोग से उसकी बेटी को अपने जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। जब उसके परिवार ने विरोध किया तो वर्ष 2020 में उसके बेटे पर चार पहिया गाड़ी चढ़ा कर घायल कर दिया था। बताया कि हसीब के परिवार वाले उसकी बेटी को बहू कहकर संबोधित करते हैं।
युवक धमकी दे रहा है कि धर्म परिवर्तन कर उसके साथ शादी नही की तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा। कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी हसीब व उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।