फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 17.50 लाख रुपये के गबन में सेवानिवृत्त सचिव पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। बीघापुर तहसील के धमनीखेड़ा गांव स्थित बी-पैक्स मिनी बैंक (सहकारी निक्षेप केंद्र) में 17.50 लाख रुपये के गबन के मामले में सेवानिवृत्त नन-कैडर सचिव इंद्रभूषण शुक्ल उर्फ रमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि सहकारिता विभाग की तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि इंद्रभूषण शुक्ल ने कृषकों के सावधि जमा (एफडी) व बचत खातों में जमा धनराशि को जिला सहकारी बैंक, बीघापुर शाखा में जमा नहीं किया। इससे यह राशि बैंक अभिलेखों में नहीं दर्शाई गई। जांच में पाया गया कि 17 लाख 50हजार 555 रुपये का गबन हुआ है। रिपोर्ट के आधार पर अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रेम नारायण भारती ने एसपी को पत्र भेजकर एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति की थी। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच सीओ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें