नवाबगंज(उन्नाव)। लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग कायम न करने पर नवाबगंज कस्बा स्थित एक गैस एजेंसी के मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसडीएम के निर्देश पर हल्का इंचार्ज ने यह कार्रवाई की है।
अजगैन कस्बे में एचपी गैस एजेंसी है। सोमवार को लॉकडाउन का जायजा लेने निकले हसनगंज एसडीएम प्रदीप कुमार को एजेंसी के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ दिखी। गैस एजेंसी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया था। यहां न तो गोला बनवाया गया न ही रस्सी बांधी गई थी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर एसडीएम ने अजगैन थाना पुलिस को एजेंसी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। हल्का इंचार्ज राजेश दीक्षित ने एजेंसी के मैनेजर दिरगजखेड़ा गांव निवासी ओमप्रकाश के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।