संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। महिला का शव शनिवार को घर में फंदे से लटका मिलने की घटना में मृतका के पिता ने चार ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बांगरमऊ कोतवाली के गांव मुर्तजापुर निवासी विनय की पत्नी रेनू (20) का शव शनिवार को घर के कमरे में छत के हुक में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। मृतका के पिता बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव करीमुद्दीनपुर निवासी रामनाथ ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर पति विनय, सास कुसुमा, जेठ विनोद और मनोज के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पिता का आरोप है कि बेटी को पति, सास और जेठ प्रताड़ित करते थे। कोतवाल राजकुमार ने बताया मृतका के पिता रामनाथ की तहरीर पर चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।