उन्नाव। जन आरोग्य मेले में पेट और त्वचा संबंधित बीमारियों के सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। इसके बाद दवा और बीमारियों से बचने की सलाह दी।
जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डॉक्टरों ने मरीजाें का परीक्षकण कर दवाएं दी। सीएमओ डॉ.सत्यप्रकाश ने बताया कि त्वचा संबंधित रोग के 185, पेटरोग के 174, बुखार के 53, शुगर के 51 सहित कुल 2092 मरीज पहुंचे। वहीं मलेरिया की संभावाना पर आठ मरीजों की जांच की गई। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
दो बजे के बाद पहुंचे मरीजों को नहीं मिली दवा
बिछिया। क्षेत्र के ओरहर स्थित पीएचसी में दो बजे के बाद ताला लग गया। इससे आरोग्य मेले में दो बजे के बाद पहुंचने वाले मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
ओरहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती नहीं है। इससे केवल फार्मासिस्ट ही मरीजों का उपचार कर रहे हैं। रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में पहुंचे 15 मरीजों को दवा देने के बाद दो बजे फार्माासिस्ट चला गया। इससे बाद में पहुंचे करीब 18 मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। एसीएमओ डॉ.हरनंदन प्रसाद ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)