फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बहू व उसके भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। आठ दिन पहले वृद्ध के आत्महत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी ने बहू और उसके भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के आवास विकास मोहल्ले में 17 मई को अश्वनी कुमार तिवारी ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। उसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। घटना के आठ दिन बाद अश्वनी की पत्नी किरन ने बहू प्रियंका और उसके भाई करन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उनकी ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बेटे मनीष की पत्नी प्रियंका ने पति और घर वालों पर सदर कोतवाली मारपीट और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के बाद मामला समाप्त हो गया था। इसके बाद दोबारा बहू ने अपने भाई करन के साथ मिलकर पति को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इससे डर कर उन्होंने यह कदम उठाया। दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर बहू प्रियंका और उसके भाई करन पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें