फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में युवक की मौत मामले में 10 के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी(उन्नाव)। माखी थानाक्षेत्र के बेलसी गांव में मंगलवार को युवक की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने से पहले पुलिस ने गांव को छावनी बना दिया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बेलसी गांव निवासी विजय कुमार (32) पुत्र शिवप्यारे ने गांव के ही मिथलेश से उसकी पुरानी बाइक खरीदने का सौदा किया था। उसने बयाने (एडवांस) के तौर पर 1000 रुपये भी मिथलेश को दे दिए थे। मंगलवार को मिथलेश ने बाइक बेचने से इंकार करते हुए बयाने के रुपये विजय को लौटा दिए। विजय ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद के बाद डंडे व ईंट पत्थर चल गए। सिर में ईंट लगने से विजय की मौत हो गई थी। पुलिस ने मिथलेश पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया था। मृतक की पत्नी बिटोला की तहरीर पर पुलिस ने मिथलेश समेत उसके पक्ष के 10 लोगों पर मारपीट, गालीगलौज समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ पवन कुमार सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
वहीं, पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, तनाव को देखते हुए पुलिस ने पहले ही गांव को छावनी बना दिया। एसओ भारी पुलिस बल के साथ मृतक के घर के बाहर मौजूद रहे। मृतक पांच भाई अजय, अंशू, रोहित व निर्मल में दूसरे नंबर का था। तीसरे नंबर के भाई अंशू की एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। अब विजय की मौत से एक बहन शिवानी, मां जानकी व पत्नी बिटोला समेत अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। मारपीट में मृतक विजय के पिता व दो भाई रोहित, निर्मल व दूसरे पक्ष से मिथलेश घायल हुआ था। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें