फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जाजमऊ गंगा पुल और सड़क की मरम्मत जारी

विज्ञापन
मरम्मत के लिए उखाड़ी गई जाजमऊ पुल की आधी सड़क व शेष बच्चे हिस्से से निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
अचलगंज। गंगा पुल पर मरम्मत का काम सोमवार को भी जारी रहा। पुल के स्पॉन को जैक से उठाकर बेयरिंग बदलने का काम चलता रहा। वहीं सड़क और एप्रोच रोड का नवीनीकरण भी जारी है। एक ही लेन होने से यातायात बाधित रहा। देर शाम को आजाद मार्ग चौराहा पर कई बार जाम लगा।
विज्ञापन

उन्नाव से कानपुर की तरफ का लगभग आधे पुल की डामर की ऊपरी परत को हटाया जा चुका है। इससे एक लेन से छोटे वाहन रुक-रुक कर चलते रहे। पुल के पिलरों पर जैक लगाने का काम भी मजदूरों द्वारा किया जा रहा है। आजाद मार्ग चौराहे पर भी रुक-रुक कर यातायात उलझता रहा। सुबह मजदूरी और नौकरीपेशा लोगों के कारण भीड़-भाड़ रही। शाम को छुट्टी के समय भी कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। दिन के शेष समय स्थिति सामान्य बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें