फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हरदोई पुल व छोटे चौराहे पर गड्ढों की हुई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लोक निर्माण विभाग ने हरदोई पुल व छोटे चौराहे पर बारिश से हुए गड्ढों की मरम्मत शुरू कराई। इससे फौरी तौर पर लोगों को हिचकोलों से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

मामूली बारिश में ही शहर की प्रमुख सड़कों का डामर बह गया है। गड्ढे बड़े होने से बारिश का पानी भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला ने डामर बह जाने और गड्ढे होने की खबर मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित की। जिसका संज्ञान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने लिया। तुरंत ठेकेदार को बुलाकर मरम्मत कराने के लिए कहा। ठेकेदार ने मजदूरों को लगाकर छोटे चौराहे से बड़े चौराहे तक हुए गड्ढों की मरम्मत कराई। वहीं हरदोई पुल पर काफी संख्या में भारी वाहनों का आवागमन देखते हुए सीमेंट और क्रंकीट से गड्ढों को भरा गया।
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अवर अभियंता प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश रुक-रुककर हो रही है। इसलिए अभी डामर नहीं डाला जा सकता है। आवागमन में परेशानी न हो इसलिए मरम्मत करा दी गई है। हरदोई पुल की ठीक तरह से मरम्मत के लिए डेढ़ करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृत और बजट जारी होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें