फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मृतक के आश्रितों को 50-50 हजार रुपये की मदद

Tue, 07 Feb 2023 09:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन पहले आजाद मार्ग चौराहा के पास डंपर से कुचलकर हुई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अचलगंज। बंथर बाईपास के निकट 15 दिन पहले हुई मार्ग दुर्घटना में छह लोगों की मौत मामले में क्षेत्रीय विधायक ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले तीन मृतकों को परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देकर ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर बंथर बाईपास के निकट 22 जनवरी को अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मां बेटी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। घटना के समय आचार संहिता चलने से विधायक ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना नहीं दे पाए थे। आचार संहिता समाप्त होने के बाद मंगलवार को मृतकों में शामिल झौहा निवासी विमलेश और उनके बेटे शिवांग की मौत पर दुख जताया। बाद में विमलेश की पत्नी और शिवांग के बेटे आर्यन को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी। उसके बाद वह सुपासी गांव पहुंचे। वहां मृतक छोटेलाल की की पत्नी वंदना को सांत्वना देते हुए 50 आर्थिक सहायता की। साथ ही हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें