फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डाकघर में सात दिन से बंद है रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। नगर पंचायत बीघापुर स्थित डाकघर में विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही से व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई है। एक सप्ताह से लोग पैसे निकालने, जमा करने व रजिस्ट्री करने के लिए परेशान घूम रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों के कानों में एक सप्ताह पूरे होने के बाद भी जूं नहीं रेंगा। डाकघर के सभी कार्य ठप होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

बीघापुर डाकघर में 20 सितंबर को राउटर जल जाने के चलते कंप्यूटर सिस्टम फेल हो गया है। जिसके चलते धन की जमा व निकासी पूरी तरह बंद हो गई। रजिस्ट्री के लिए भी लोग जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। डाकघर में प्रतिदिन पैसा निकालने व जमा करने के लिए लोग शाम तक सिस्टम चलने के इंतजार में बैठे रहते हैं लेकिन निराशा हाथ लगती है।
नसीरपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र द्विवेदी व कटरा के होरीलाल ने बताया कि धन निकासी के लिए लगातार डाकघर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन आज कल में भुगतान चालू हो जाने की बात कह कर रोज उन्हें दौड़ाया जा रहा है। उप डाकपाल श्रीकृष्ण ने बताया कि राउटर फुंक गया था। नया आ गया है लेकिन सिस्टम लगाने के लिए कानपुर डिवीजन से इंजीनियर के न आने से सिस्टम अपडेट नहीं हो सका है। उम्मीद है कि बुधवार से सिस्टम सुचारू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें