फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान को लेकर चार जोन में बांटा गया रेड जोन

विज्ञापन
रेड जोन क्षेत्र का निरीक्षण करते सीओ सिटी चंदन पटेल व पुलिस। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शेखवाड़ा मोहल्ले से एक किलोमीटर एरिया को सील किया गया है। सील किए गए क्षेत्रों में अधिकांश मुस्लिम बहुल इलाके हैं इसलिए रमजान के दौरान यहां पर खाद्य पदार्थों की आपूर्ति के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मालूम हो कि अगर आज चांद दिखा तो रोजा कल से होगा। वहीं, जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने सतर्कता रखी है।
विज्ञापन

सील एरिया को चार जोन में बांटा गया है। इसमें एक बड़ा जोन और तीन छोटे जोन होंगे। प्रत्येक जोन में एक-एक वाहन आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, खजूर आदि के साथ सहरी व इफ्तार के समय मौजूद रहेंगे। हर जोन में दो-दो लेखपाल मौजूद रहेंगे। जो पूरी वितरण व्यवस्था पर नजर रखेंगे। नगर मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल ने बताया कि सील किए गए एरिया में रमजान के दौरान खाद्य सामग्री की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए एरिया को सहूलियत के लिए चार जोन में बांट दिया गया है। हर जोन में लगाई गई गाड़ियां पूरे दिन क्षेत्र में रहेंगी। जिससे नमाजियों को दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी।
विज्ञापन

इन अधिकारियों को दी गई है जिम्मेदारी
दवाई-अजय संतोषी 9450128100
दूध-मंजूषा सिंह 8726451049, 9454468548
सब्जी-अभिषेक सिंह मंडी सचिव 8765956791
अनाज-मनोज सिंह 9410215756
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें