फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब कारोबार का हुआ भंडाफोड़

Sun, 31 Jan 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने थाना क्षेत्र के दोस्तपुर शिवली गांव में छापा मारकर कच्ची शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 95 लीटर शराब के अलावा उसे नशीला बनाने के लिए मिलाई जाने वाली यूरिया, गुड़ और नशीला पाउडर व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है।
विज्ञापन



शुक्रवार रात फतेहपुर चौैरासी थानाध्यक्ष मो. अशरफ  ने टीम के साथ दोस्तपुर शिवली गांव के बाहर नट बस्ती में छापा मारकर कच्ची शराब बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ किया।


पुलिस ने कारोबार में संलिप्त प्रमोद, रामेश्वर निवासीगण दोस्तपुर शिवली व कुंदन निवासी दौलतयारपुर थाना माधौगंज हरदोई को गिरफ्तार किया। इनके पास से 95 लीटर कच्ची शराब के अलावा, यूरिया, नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस ने भारी मात्रा में लहन नष्ट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें