उन्नाव। शहर के पीतांबर नगर स्थित मंदिर में संत रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बुद्ध वंदना के जरिए जन्मोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके बाद अनुयायियों ने भजन, कीर्तन किया। यहां पर बीपी वर्मा व आरजी कुरील ने संत के जीवन चरित्र के बारे में बताया।
इस मौके पर भोजन वितरण किया गया। यहां पर देशराज भारती, श्याम मोहन गौतम, सौरभ राज भारती, अनूप कुमार गौतम, मनीष कुमार कुरील, देवेन्द्र सिंह, आशीष श्रीवास्तव, बसंत लाल, शिवराम भारती, अमर बहादुर, नंदू, बीएल गौतम, फूलचन्द्र, अशोक गोयल आदि मौजूद रहे।
उधर, भारत मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में रमेश चन्द्र निर्मल के कल्याणी देवी आवास पर संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता जिला प्रभारी धर्मेंद्र चंद्र आजाद ने की।
कहा कि संत रविदास ने समाज को सदैव जगाने का काम किया। अपना पूरा जीवन समाज के दबे, कुचले वर्ग की सेवा में लगाया था। इस मौके पर चंद्रशेखर मौर्य, प्रमोद रावत, गंगा प्रसाद चौधरी, कमलेश कुमार, मो. खालिद खां, भइया लाल पासवान, दारा सिंह गौतम, मनोज रावत, डॉ. मानचन्द्र एडवोकेट व आरके गोयल उपस्थित रहे।