फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारकों को नि:शुल्क राशन वितरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत फरवरी के लिए नि:शुल्क राशन वितरण गुरुवार से शुरू होगा। इसमें अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राशन के साथ चना, तेल व नमक भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि 15 फरवरी तक राशन का वितरण किया जाएगा। इस दौरान कार्डधारकों को चना, खाद्य तेल व एक किलो आयोडाइज्ड नमक नि:शुल्क दिया जाएगा।
अंत्योदय योजना में 35 किग्रा राशन (20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल) प्रति कार्ड की दर से दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी योजना में तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल प्रति यूनिट की दर से दिया जाएगा। आधार प्रमाणीकरण न होने पर पात्रों को मोबाइल ओटीपी सत्यापन के बाद 15 फरवरी को राशन वितरण कराया जाएगा। उचित दर विक्रेता निर्धारित तिथियों में सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक दुकानें खोलेंगे। कोटेदारों को कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत ई-पॉश मशीन से वितरण के समय दुकान पर सैनिटाइजर, साबुन व पानी रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें