फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, युवती तीन माह की गर्भवती

Fri, 08 Aug 2025 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। एक गांव निवासी युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर छह महीने से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। वह तीन महीने की गर्भवती है। पेट में दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह पर अल्ट्रासाउंड कराया तब इसका पता चला। पीड़िता के पिता का आरोप है कि शिकायत करने युवक के घर गए तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया की उसकी (22) साल की बेटी को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। बेटी तीन महीने की गर्भवती हो गई। आरोपी के घर इसकी शिकायत करने गई तो उसने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने नीरज पर दुष्कर्म और जान से मारने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।


किशोरी के अपहरण का आरोपी युवक गिरफ्तार

अचलगंज (उन्नाव)। किशोरी के अपहरण में नामजद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम वर्ग की किशोरी की मां ने चार अगस्त को अचलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 31 जुलाई को कानपुर के नई बस्ती जाजमऊ निवासी अभिषेक उनकी बेटी काे बहला फुसलाकर कर ले गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। गुरुवार को आजाद मार्ग चौराहा के पास शुक्लागंज जाने वाले मार्ग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें