फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Crime: 12 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने बेटे को दिया जन्म, पढ़ें पूरी खबर

Tue, 20 Sep 2022 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उन्नाव जिले में मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता बालिका ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया। जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता का डाक्टरों ने सामान्य प्रसव कराया। नौ माह पूर्व 12 साल की बच्ची गांव में पड़ोस की दुकान से सामान लेने गई थी।

विज्ञापन


तभी पीछे से तीन लोग आए थे और चेहरे पर कपड़ा डालकर अगवा करके उसे कब्रिस्तान में ले जाकर दुष्कर्म किया था। बाद में किसी तरह से बच्ची घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी थी। बच्ची गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने इस घटना में तीन युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

मंगलवार को बालिका को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसका सामान्य प्रसव कराया। बच्ची ने बेटे को जन्म दिया। जिसका वजन 2.60 किलो है। बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें