फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने सिपाही पर चार हजार रुपये मांगने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। एक गांव निवासी महिला ने चौकी के सिपाही पर कार्रवाई करने के नाम पर चार हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने दरोगाखेड़ा चौकी के एक सिपाही पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करने के नाम पर चार हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि पैसे न देने पर सिपाही ने पति को थाने बुलाकर पीट दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद दरोगाखेड़ा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि गांव के ही दूसरे पक्ष की महिला ने आठ अगस्त को इन दोनों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को चोट आई थी। इसकी एनसीआर भी दर्ज है। पैसे मांगने का आरोप गलत है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें