फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दुष्कर्म पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पर लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दुष्कर्म पीड़िता ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। उसने दो युवकों और दो महिलाओं पर अभद्र पोस्ट कर बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है। उसने न्यायालय से भी स्वत: संज्ञान लेने की अपील की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उसका एक वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि उन्नाव में उसके गांव का एक युवक उस वीडियो पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। एक अन्य युवक और दो महिलाएं भी इंटरनेट मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक पोस्ट कर रही हैं। पीड़िता का आरोप है कि कुलदीप सेंगर ने उसके पिता की हत्या कराई थी। उसका यह भी कहना है कि रायबरेली हादसे में भी सेंगर का हाथ था। हालांकि, सीबीआई ने रायबरेली की घटना को मार्ग दुर्घटना माना है। माखी थाना प्रभारी योगेश सिंह को सभी साक्ष्य दिए हैं। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें