फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम शोभा यात्रा का फूल बरसाकर किया स्वागत

Sat, 28 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रामनवमी पर श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें देवी-देवताओं व महापुरुषों की झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही थी। लोगों ने जगह-जगह यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


शहर में श्रीराम शोभा यात्रा दोपहर बाद लगभग 2 बजे हाथी, घोड़े, रथ, देवी-देवताओं की झांकियों व गाजे-बाजे के साथ श्रीसिद्धनाथ महादेव मंदिर हजारी टोला से निकलकर श्रीझंडेश्वर महादेव मंदिर में सम्पन्न हुई। संयोजक राजकुमार निगम ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता जानकी की आरती उतारी।

 यात्रा श्रीसिद्धनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर छिपियाना तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, नगर पालिका रोड, आईबीपी चौराहा से कालेज रोड होते हुए झंडेश्वर मंदिर पहुंची। जहां भगवान श्रीराम का पूजन कर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान जगह-जगह पर प्रसाद वितरण व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद रात में पुरस्कार वितरण और जवाबी कीर्तन हुआ। यात्रा में विनोद शर्मा, मुन्ना तिवारी, राजीव निगम, चंद्र प्रकाश गुप्ता, मनोज बाजपेई, दिवाकर तिवारी, सुरेश मिश्रा, अंबरीश गोस्वामी, अरुण प्रकाश चौहान, सुरेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें