फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार रहे गुलजार, जमकर हुई खरीदारी

Sat, 29 Aug 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार रहे। महिलाओं ने राखी व मिठाई की जमकर खरीदारी की। आचार्य पंडित पुत्तन लाल शुक्ला की माने तो शनिवार दोपहर 1:45 तक भद्रा रहेगी। शुभमुहुर्त 1:46 से शुरू होगा। इसके बाद ही राखी बांधें।
विज्ञापन


 शनिवार को भाई-बहनों के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन है। शुक्रवार को दिनभर राखी और मिठाई की खरीदारी हुई। बाजार में रेशमी धागे वाली राखी, गोल्ड प्लेटेड चेन वाली राखी, सिल्वर चेन की राखी पसंद की गई। भाइयों ने भी गिफ्ट खरीदे। आचार्य पंडित पुत्तन लाल शुक्ला ने बताया कि भद्रा काल में कोई भी शुभ करना करना निषेध है। जिसकारण इस काल में राखी बांधने से भी बचना चाहिए। भद्रा काल शनिवार को 1.45 तक रहेगा। जिसके चलते 1.46 के बाद ही राखी बांधना शुभ होगा।

वहीं, खोये के दामों में तेजी के चलते मिठाइयां काफी मंहगी रहीं। चार से पांच सौ रुपये प्रति किलो मिठाई बिकी। दुकानदारों की माने तो इस बार खोया रक्षाबंधन से तीन दिन पूर्व ही ढाई से तीन सौ रुपये किलो तक बिक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें