फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राज्यसभा सांसद ने पैतृक गांव चिलौली में अस्पताल बनवाने का दिया आश्वासन

Sat, 23 Aug 2025 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर 1-पैतृक गांव चिलौला में निरीक्षण करते राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीघापुर। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई शुक्रवार को अपने पैतृक गांव चिलौली पहुंचे। यहां उन्होंने निधि से कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद जल्द निपटारा कराने की बात कही। इस दौरान उन्होंने गांव में अस्पताल बनवाने का आश्वासन भी दिया।
राज्यसभा सांसद शुक्रवार सुबह नौ बजे अपने गांव पहुंचे और लगभग डेढ़ घंटे रुके। सबसे पहले कुलदेवी फूलमती माता में पूजा की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र विकास निधि से बनवाए गए ओपन जिम और 17 इंटरलॉकिंग मार्गों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी परेशानी बताई। इसपर राज्यसभा सांसद ने ग्राम प्रधान अनूप बाजपेई से ग्राम पंचायत में तीन हजार वर्ग फीट जमीन उन्हें उपलब्ध कराने को कहा। बताया कि जमीन उपलब्ध होते ही वह स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बाढ़ से प्रभावित गांवों में पर्याप्त मदद न होने की बात कही। राज्यसभा सांसद ने कहा कि एसडीएम से बात कर समस्या का समाधान कराएंगे। बाढ़ पीड़ित को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार उनके साथ है। गंगा कृष्ण मिश्रा, विहिप के वरिष्ठ नेता रविशंकर शुक्ल, किसान मोर्चा के धानीखेड़ा मंडल अध्यक्ष अमित शुक्ल,आशुतोष बाजपेई, रोहित तिवारी, रामसागर गौतम ,संतोष पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें