फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बार एसोसिएशन बांगरमऊ के महामंत्री बने राजमणि

Sat, 13 Jan 2024 02:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। बार एसोसिएशन बांगरमऊ कार्यकारिणी चुनाव 2024 में शुक्रवार को महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ। इसमें 57 मतपत्रों में 49 मत डाले गए। तीन बजे मतगणना शुरु हुई। इसमें राजमणि हंस 15 मतों से महामंत्री पद पर विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर सुरभ श्रीवास्तव सात मतों से जीते। महामंत्री में राजमणि हंस को 32 व रमेश द्विवेदी को 17 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुरभ श्रीवास्तव को 28 और आदित्य तिवारी को 21 मत मिले। अध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतीक कटियार, संयुक्त मंत्री बृजेश कुमारी, संजय कुमार हरिओम दीक्षित, सहायक उपाध्यक्ष सर्वोत्तम अवस्थी पहले निर्विरोध हो चुके हैं। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी राम भरोसे वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल गौतम ने संपन्न कराई। इस मौके पर श्रीकांत द्विवेदी, प्रतीक कटियार, मुजम्मिल अहमद, सुरेंद्र बाबू मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें