फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली रेलवे क्रासिंग पर हाईगेज लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव-रायरेली रेलमार्ग पर ओएचई लाइन का काम पूरा होने के बाद अब हाईटगेज लगाने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को क्रासिंग के दोनों ओर रेलवे विभाग के मजदूरों ने इसके लिए गड्ढे खोदे।
विज्ञापन

उन्नाव रायबरेली रेलमार्ग पर रेल पथ विभाग के लोगों ने ट्रैक के मरम्तीकरण का काम शुरू कराया था। दो दिनों में स्लीपर व जर्जर पटरी बदलने का काम पूरा हो पाया था। हाईटगेज लगाने के लिए जगह छोड़ दी गई थी। सोमवार को रेलवे पीडब्ल्यूआई विभाग के लोगों ने हाईटगेज लगाने के लिए क्रासिंग के दोनों ओर गड्ढे खोदवाए, जिसके चलते वाहनों के आवागमन में दिक्कतें आईं। ओएचई लाइन का काम पूरा होने के बाद अब भारी वाहनों की इंट्री क्रासिंग से न हो इसके लिए दोनों ओर 4.67 मीटर ऊंचे हाईटगेज लगाया जाएगा। हाईटगेज लगने के बाद भारी वाहन क्रासिंग से शहर के अंदर नहीं आ सकेंगे। काम पूरा होने के बाद ही नए साल से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन भी इस लाइन पर शुरू किया जाएगा। स्टेशन मास्टर मेहंदी हसन ने बताया कि हाईटगेज का काम चार दिनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। बाकी काम लगभग पूरा हो चुका है। उच्चाधिकारियों की हरी झंडी मिलने के बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें