फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूख रही फसलों के लिए संजीवनी बनी बारिश

Wed, 19 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लंबे समय बाद मंगलवार को दो घंटे से ज्यादा समय तक झमाझम पानी बरसा। इससे सूख रही फसलों के लिए इस बारिश ने संजीवनी का काम किया। अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान दिखी, वहीं गर्मी का कहर कम होने से आम लोगों को भी खासी राहत मिली। ठीकठाक बारिश होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से बारिश न होने से खरीफ सीजन की अधिकांश फसलें सूखने लगी थीं। धान की बेड़ पीली पड़ने लगी थी। ऐसे में अन्नदाता की निगाहें आसमान की ओर ही लगी रहती थी। हालांकि दो दिन पहले भी आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन इसके बाद भी यह बिना बरसे ही निकल गए। जिससे किसानों की अच्छी बारिश की उम्मीद टूट गई थी।
बारिश न होने से आम लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा था।

मंगलवार सुबह तो काफी तेज धूप रही थी। दोपहर 12 बजे तेज धूप से गर्मी का कहर काफी बढ़ गया था। दो बजे के करीब आसमान में बादल छा गए थे। कुछ समय बाद बूंदाबांदी शुरू हुई लेकिन थोड़ी देर में बंद हो गई। शाम करीब 4 बजे अचानक फिर मौसम ने पलटी मारी और आसमान काले बादलों से पट गया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते झमाझम पानी बरसने लगा। काफी दिनों बाद इस तरह की तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि यह बारिश सूख रही फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। ग्रामीण इलाकों में खेत-खलिहान पानी से लबालब नजर आने लगे। शहर में लोग बारिश का आनंद लेने के लिए सड़कों व छतों पर टहलते देखे गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें