फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल हादसे की जांच को टीम गठित

Tue, 23 May 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
रेल हादसे के घटनास्थल का निरीक्षण करते व मेंटीनेंस को आई मशीनों को देखते डीआरएम सतीश कुमार। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
मुंबई से लखनऊ जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस टर्मिनल (एलटीटी) के दुर्घटनाग्रस्त होने के दूसरे दिन सोमवार को डीआरएम ने  घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआरएम सतीश कुमार ने हादसे के कारणों की जांच को पांच सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में मेंटीनेंस, इंजीनियरिंग व सुरक्षा अधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस उन्नाव जंक्शन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। ट्रेन की 11 बोगियां पटरी से उतर गई थीं। ट्रेन की स्पीड कम होेने से इसमें बड़ा हादसा बचा था। इसकी सूचना पर विभाग के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। डीआरएम ने कहा कि टीम के अधिकारी पूरे मामले की बारीकी से जांच करेंगे। उनकी रिपोर्ट में कारण सामने आने पर जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूरे ट्रैक की होगी बारीकी से जांच-डीआरएम
रेलवे के डिवीजनल मैनेजर (डीआरएम) सतीश कुमार ने कहा कि पूरे ट्रैक की बारीकी से जांच करवाई जाएगी। जहां भी कोई खामी होगी उसे दूर करवाया जाएगा। आगे से ऐसी घटना न हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को हिदायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें