फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

190 करोड़ से होगा रेल लाइन का विद्युतीकरण

Sun, 05 Feb 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
railway sattion - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्र सरकार के आम व रेल बजट मेें उन्नाव में रेल लाइनों के विद्युतीकरण व लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग को फोरलेन करने के लिए होने वाले सर्वे पर कुल 190 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे आने वाले दिनों में उन्नाव के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन

पहली फरवरी को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आम बजट के साथ रेल बजट की भी घोषणा की थी। इसमें उन्होेंने प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए कुल 8,530 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। इसमें अब उन्नाव जिले में होेने वाले रेलवे के विकास में कुल 190 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना  है। इसमें उन्नाव से बालामऊ होते हुए सीतापुर जाने वाले रूट पर करीब 162 किमी. तक 104.36 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण का काम होगा। इसके अलावा उन्नाव से ऊंचाहार तक 113 किमी. की रेल लाइन पर 85.62 करोड़ से विद्युतीकरण का कार्य होना है। वहीं लखनऊ से कानपुर के बीच 74 किमी लंबे रेलमार्ग पर फोरलेन का सर्वे किया जाएगा। जिस पर करीब 37 लाख रुपये का खर्च आएगा। सर्वे के बाद इस रूट पर तीसरी व चौथी रेललाइन बिछाने पर भी काम होना प्रस्तावित है। इसके अलावा रेलवे की ओर से गंगा बैराज को जाने वाले रोड पर पड़ने वाली सरैया क्रासिंग पर भी आरओबी बनाने की पूर्व घोषणा पर काम जल्द शुरू करने पर जोर दिया गया है। अफसरों की मंशा है कि इन कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें