फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाटर हाउसों पर पड़े छापे

Sun, 26 Mar 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
फैक्ट्री में निरीक्षण करती जांच टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला प्रशासन की पांच सदस्यीय जांच टीम ने दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में दो स्लाटर हाउस में छापे मारे। यहां से वाटर डिस्चार्ज का नमूना लेने के साथ ही हफ्तेभर का रिकार्ड लिया गया। टीम ने सीसीटीवी के फुटेज भी लिए।

सूत्रों के मुताबिक जांच टीम काफी देर तक निरीक्षण करती रही। टीम में शामिल विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने बिंदुओं पर गहन जांच पड़ताल की। हालांकि किसी भी अधिकारी ने कार्रवाई के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया और रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही है। अवैध बूचड़खानों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम गठित की गई है। टीम में एसडीएम को अध्यक्ष हैं। जबकि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला प्रदूषण अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, एआरटीओ व जिला अभिहित अधिकारी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शनिवार को दही चौकी स्थित दो स्लाटर हाउस एओवी और रूस्तम फूड प्रा. लि. में छापा मारा। सीएमओ ने जहां साफ-सफाई को देखा वहीं प्रदूषण अधिकारी ने प्रदूषण से संबंधित बिंदुओं की बारीकी से जांच करते हुए वाटर डिस्चार्ज का नमूना लिया। सीवीओ ने दोनों फैक्ट्रियों में पशुओं और अन्य बिंदुओं पर पड़ताल की। यहां बताते चले कि जिले में कुल छह स्लाटर हाउस हैं। डीएम ने जांच टीम को 28 मार्च तक सभी स्लाटरहाउसों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचने और अन्य बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट देने को कहा है।  

शुक्रवार को बैठक, शनिवार को छापेमारी!
जिला प्रशासन द्वारा स्लाटरहाउस की छापेमारी में केवल कोरम पूरा कराया गया। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से शुक्रवार को सभी स्लाटरहाउस संचालकों के साथ बैठक की गई। इस दौरान सभी को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही मानकों के अनुसार स्लाटरिंग की सख्त हिदायत दी गई। बैठक के 24 घंटे के अंदर ही छापेमारी करा दी गई। शायद इसीलिए यह कार्रवाई लोगों के गले नहीं उतर रही है।  
विज्ञापन


कवरेज को गए मीडिया कर्मियों से अभद्रता
हसनगंज। तहसील हसनगंज के कस्बा मोहान में एसडीएम मनीष बंसल व क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र सिंह ने अवैध बूचड़खानों को बंद कराया। साथ ही बाजार में मुर्गा व मछली बेचने वालों को लाइसेंस कराने व मानक के साथ बिक्री करने के निर्देश दिए गए। उधर, इसका कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ थाने के दो सिपाहियों बलराम व श्रीश पटेल ने अभद्रता की। परिचय देने के बाद भी कुछ पत्रकारों से धक्कामुक्की की। पत्रकारों ने एसडीएम व सीओ को ज्ञापन देकर आरोपी सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें