फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अवैध भंडारण की सूचना पर घर पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। घर में आतिशबाजी बनने की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के सीओ ने छापा मारा। मौके से 1330 ग्राम बारूद बरामद की है। मौके से आरोपी भाग निकला। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ककरहा बाग निवासी छोटे बाबू उर्फ अहमद अली के घर में पुलिस को अवैध तरीके से बारूद के भंडारण होने की जानकारी मिली। अपराध निरीक्षक राजेश यादव और फायर सीएफओ अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी छोटे बाबू भाग निकला। घर पर पत्नी और बच्चे मिले। लाइसेंस की जानकारी की गई तो पता चला कि कुछ भी नहीं है। मौके से 1330 ग्राम फुलझड़ी बनाने वाला बारूद मिला है। अपराध निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि सिर्फ बारूद मिला है। आरोपी मौके से भाग निकला है। चौकी इंचार्ज दीपक पटेल की तहरीर अवैध तरीके से बारूद भंडारण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें