फोटो-3- नवाबगंज में हुई पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान पर रहे राहुल बाजपेई। स्
उन्नाव। एक निजी फिटनेस क्लब द्वारा आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शहर के राहुल बाजपेई ने स्वर्ण पदक जीता है। अलग अलग भार वर्ग की प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण जीतने से परिजनों में खुशी की लहर है।
नवाबगंज में फिटनेस क्लब ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें डेड लिफ्ट, बेंच प्रेस ,प्लैंक, आर्म रेसलिंग जैसे रोमांचक इवेंट में 250 से अधिक युवाओं ने फिटनेस और शक्ति का जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के सिविल लाइन निवासी राहुल बाजपेई ने भी प्रतियोगिता के अलग-अलग भार वर्ग में भाग लिया। सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 180 किग्रा डेड लिफ्ट, 70 किग्रा बेंच प्रेस व 73 किग्रा वेट ग्रुप में प्रथम रहते हुए स्वर्ण पदक जीते। राहुल के इस प्रदर्शन पर पिता राजेश बाजपेई सहित अन्य परिजनों व प्रशंसकों ने बधाई दी है।