फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रागिनी ने जीता रजत पदक

Fri, 01 Aug 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीट रागिनी ने 20 किमी पैदल चाल में रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। सफलता पर लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 29 से 30 जुलाई तक 28वीं उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें सभी जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिले के मैकुआ खेड़ा की रहने वाली रागिनी ने भाग लिया। उन्होंने यहां 20 किमी पैदल चाल में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया। रागिनी को रजत पदक से सम्मानित किया गया।
इससे पहले भी रागिनी ने कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 12 पदक हासिल कर चुकी हैं। इसमें छह स्वर्ण पदक, पांच रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। अब वह स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन के लिए तैयारी में जुट गई हैं। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रणविजय सिंह, सचिव सिद्धार्थ कृष्णा, सोनू सिंह, खेलो इंडिया कोच कुशमेश कुमार, आमिर खान आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें