फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गुणवत्ता पर सवाल... महीने में 1.75 करोड़ की पुलिया में आई दरार

Fri, 01 Aug 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर गंदा नाला पर बनी पुलिया की ऊपरी परत में आई दरार। - फोटो : उन्नाव-हरदोई मार्ग पर गंदा नाला पर बनी पुलिया की ऊपरी परत में आई दरार।
विज्ञापन
उन्नाव/सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर गंदा नाला पर 1.75 करोड़ रुपये की लागत से बनी पुलिया छह माह भी नहीं टिक सकी। पुलिया की ऊपरी सतह टूटने लगी है और स्लैब में दरार आ गई है। इससे पुलिया निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

उन्नाव-हरदोई मुख्य मार्ग पर महदीखेड़ा गांव के पास से गंदा नाला निकला है। इस नाले पर पुरानी संकरी पुलिया बनी थी। पुरानी पुलिया से एक साथ दो वाहन नहीं निकल पाते थे। इससे आए दिन मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसको देखते हुए विधायक बंबालाल दिवाकर की पहल पर छह माह पहले फरवरी 2025 में 60 फीट लंबी पुलिया का निर्माण हुआ था।
तीन हिस्सों में पुलिया की स्लैब ढाली गई थी। इस पर 1.75 करोड़ का खर्च आया था। पुलिया निर्माण में लोहे के गर्डर भी लगाए गए। अब इन्हीं गर्डर के आसपास ढाली गई स्लैब की ऊपरी सतह की कंक्रीट टूटने लगी है। इससे स्लैब में लंबी दरार आ गई है। यही नहीं सरिया भी बाहर झांकने लगी हैं। ऐसे में पुलिया निर्माण सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों का कहना है कि मात्र छह माह की पुलिया की सतह दरकना सही नहीं है। इसका सीधा सा अर्थ है कि ठेकेदार ने मानकों का पालन नहीं किया। साथ ही पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों ने आंख बंद कर ठेकेदार को गलत काम करने की पूरी छूट दे दी।
इंसेट-1
मार्ग से रोजाना निकलते हैं पांच सौ से अधिक वाहन
उन्नाव-हरदोई मार्ग यातायात की दृष्टि से काफी व्यस्त है। इसी मार्ग के जरिए भारी वाहन हरदोई और उन्नाव आते जाते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, रोजाना करीब पांच सौ से अधिक वाहन इसी मार्ग और पुलिया से गुजरते हैं। ऐसे में पुलिया की स्लैब में आई दरार किसी भी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है।कंक्रीट टूटने और सरिया दिखने से इस पुलिया से निकलने वाले वाहन सवार दहशत में आवागमन करते हैं। विधायक बंबालाल दिवाकर का कहना है कि लोगों ने जानकारी दी है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बात की गई है। पुलिया की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


उनके पास किसी की शिकायत तो नहीं पहुंची है पर दरार आने की जानकारी हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी। जो खामियां मिलेंगी, उसमें सुधार कराया जाएगा।
अक्षय कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें