मौरावां। कस्बा के खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में पुरवा टीम ने कुर्री सुदौली को 21 रन से हराया। दूसरे मैच में मौरावां इलेवन डी ने संजरखेड़ा टीम को 27 रनों से हराया।
मौरावां में चल रही एमपीएल (मौरावां प्रीमियर लीग) में सोमवार को पहले मैच में पुरवा टीम कप्तान के राकेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दस ओवर के मैच में पुरवा टीम ने 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुर्री सुदौली टीम 54 रन ही बना सकी। पुरवा टीम की ओर से तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज छोटू इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरे मैच में मौरावां इलेवन डी टीम व संजरखेड़ा टीम आमने-सामने रहीं। संजरखेड़ा टीम के कप्तान प्रशांत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मौरावां इलेवन डी ने र्निधारित दस ओवर में 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संजरखेड़ा टीम 9.4 ओवर में 62 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मौरावां टीम की ओर से तीन विकेट और 21 रन बनाने वाले आलराउंडर प्रभात त्रिपाठी मैन ऑफ द मैच रहे। प्रतियोगिता के आयोजक सुलेमान ने विजयी टीम को शील्ड देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।