फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

विज्ञापन
उन्नाव : मृत पूर्व सैनिक गिरजेश सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। भाभी से नजदीकियों के शक पर खुन्नस खाए युवक ने पूर्व सैनिक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को कुल्हाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम थरि मजरे खरही रामपुर निवासी पूर्व सैनिक 55 वर्षीय गिरजेश सिंह सेवानिवृत्ति के बाद लगभग 15 वर्षों से लखनऊ के अमौसी स्थित एक गैस बॉटलिंग प्लांट में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। खेत की फसल कटवाने के लिए तीन दिन छुट्टी लेकर गांव आए थे। रविवार सुबह लगभग 8 बजे वह गांव में कोटेदार ओमकार के दरवाजे कुछ लोगों के साथ तख्त पर बैठे थे। सीओ बीघापुर कृपाशंकर कनौजिया के अनुसार गांव का युवक रुद्र प्रताप उर्फ शुभम सिंह भी वहीं बैठा था। शुभम को पहले से इस बात का शक था कि पूर्व सैनिक की उसकी भाभी से नजदीकियां हैं। इससे वह उनसे खुन्नस मानता था। तख्त पर बैठकर बातचीत के दौरान पूर्व सैनिक गिरजेश सिंह ने आदतन अपनी मूछ पर पर ताव दे दिया। शुभम को लगा कि गिरजेश मूछ पर ताव देकर उस पर कमेंट पास कर रहा है। झल्लाया शुभम वहां से चला गया और कुछ देर बाद कुल्हाड़ी लेकर आया और पीछे से पूर्व सैनिक की गर्दन पर कई वार कर दिया। लहूलुहान हालत में गिरजेश को सुमेरपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में गिरजेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने भाभी से नजदीकियों के शक में पहले से खुन्नस मानने और रविवार को मूछ पर दाव देकर कमेंट पास करने से नाराज होकर कुल्हाड़ी से कई वार करने की बात स्वीकार की है। वहीं मृतक की पत्नी उर्मिला की तहरीर पर आरोपी रुद्रप्रताप पर हत्या व गांव के दीपक सिंह, हरिनाम सिंह, समरेंद्र सिंह व रामसिंह के खिलाफ हत्या के लिए षड्यंत्र रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
--
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के चचेरे भाई शिव गोविंद व भतीजे शुशांत सिंह ने बताया कि मृतक गिरजेश सिंह के मौसेरे भाई धीरेंद्र सिंह प्रधान पद के दावेदार हैं। पूर्व सैनिक गिरजेश उनका सपोर्ट कर रहे थे। जबकि हत्यारोपी रुद्रप्रताप दूसरे दावेदार का समर्थन कर रहा था। चुनाव की खुन्नस में दावेदार ने रुद्र को भड़काकर पूर्व सैनिक की हत्या करा दी।
विज्ञापन

--
रविवार सुबह दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर घर से निकले पूर्व सैनिक गिरजेश सिंह को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जिन चार बेटियों के भविष्य के लिए वह सेवानिवृत्ति के बाद सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था उनके सिर से पिता का साया उठ जाएगा। गिरजेश के परिवार में पत्नी उर्मिला सिंह के अलावा चार बेटियां हैं। इनमें से कल्याणी, सर्वानी, कोमल व सोनाली हैं। पिता पर हमला और फिर मौत की सूचना ने बेटियों समेत पूरे परिवार में कोहराम मचा है।

उन्नाव : पूर्व सैनिक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक गिरजेश के परिजन।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें